पाचन तंत्र को मजबूत बनाएसेब में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सेब में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। सुबह नाश्ते में सेब खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है और वजन कंट्रोल करने में आसानी होती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करेसेब में मौजूद विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। रोजाना एक सेब खाने से बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
सेब में घुलनशील फाइबर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।
एनर्जी बूस्टरसेब में प्राकृतिक शुगर और कार्ब्स होते हैं, जो सुबह-सुबह एनर्जी देने का काम करते हैं। यह दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है।
सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास पानी के बाद सेब जरूर खाएं। ऊपर से थोड़ा सा दालचीनी पाउडर छिड़कें, स्वाद और फायदा दोनों बढ़ जाएगा!