क्या आप सच में पर्याप्त पानी पीते हैं? जानें डिहाइड्रेशन के छिपे संकेत

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है अच्छी डाइट के साथ खूब पानी पीते रहना।

अगर बार-बार प्यास लग रही है, तो यह डिहाइड्रेशन का पहला संकेत है।

मूत्र का गहरा पीला या गाढ़ा रंग बताता है कि शरीर में पानी की कमी है।

बार-बार मुंह सूखना या होंठ फटना इस बात का इशारा है कि पानी कम पीया जा रहा है।

अगर आप दिनभर में चार-पांच बार से कम पेशाब कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं।

थकान, सिर भारी लगना या चक्कर आना भी डिहाइड्रेशन के लक्षण हैं।

शरीर में पानी की कमी से ब्लड गाढ़ा हो जाता है, जिससे हार्टबीट बढ़ सकती है।

त्वचा का रूखापन और चमक का कम होना भी हाइड्रेशन की कमी का संकेत है।