ये हैं दुनिया की 10 सबसे खतरनाक मकड़ियां – जानें कब और क्यों करती हैं अटैक
अगर हम खतरनाक जीवों की बात करें, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले सांप, बिच्छू या शेर का नाम आता है। लेकिन धरती पर कुछ ऐसे छोटे-छोटे जीव भी हैं, जो दिखने में तो मासूम लगते हैं, मगर उनका जहर इंसान की जान तक ले सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मकड़ियों की।
मकड़ियों की दुनिया में हजारों प्रजातियां हैं। इनमें से ज्यादातर इंसानों के लिए खतरा नहीं बनतीं, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो मौका मिलने पर ज़हर का असर दिखाने में देर नहीं करतीं। हाल ही में असम में एक काली मकड़ी के काटने से मासूम की मौत की घटना ने इस डर को और बढ़ा दिया है। तो चलिए, जानते हैं दुनिया की 10 सबसे खतरनाक मकड़ियों के बारे में –
1. ऑस्ट्रेलियाई फनल-वेब स्पाइडर

ऑस्ट्रेलिया को वैसे भी खतरनाक जीव-जंतुओं का घर कहा जाता है, और इस मकड़ी ने उस पहचान को और पक्का कर दिया है। फनल-वेब स्पाइडर बेहद आक्रामक होती है और खतरा महसूस होते ही बार-बार काट सकती है। इसके जहर से कुछ ही मिनटों में असर दिखने लगता है – तेज दर्द, पसीना, और सांस लेने में तकलीफ। इलाज में देर होने पर जान भी जा सकती है।
2. ब्राज़ीलियन वांडरिंग स्पाइडर
नाम के मुताबिक, ये रात में ‘भटकने’ निकलती है और शिकार की तलाश में इधर-उधर घूमती है। दिन में ये केले के पेड़ों में छुप जाती है, इसलिए इसे Banana Spider भी कहते हैं। इसके काटने से ब्लड प्रेशर बढ़ना, तेज बुखार, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखते हैं।
3. चिली रिक्लूस स्पाइडर
ये मकड़ी देखने में भूरी रेक्लूस जैसी लगती है, लेकिन ज़हर के मामले में ज्यादा खतरनाक है। इसके काटने से इंसान के शरीर के टिशू तक खराब हो सकते हैं, जिन्हें ठीक होने में महीनों लग जाते हैं। दर्द और सूजन के साथ-साथ इसका जहर कई बार स्थायी निशान भी छोड़ देता है।
4. ब्राउन रेक्लूस स्पाइडर
अमेरिका में पाई जाने वाली ये मकड़ी शर्मीली होती है और खुद से अटैक नहीं करती, लेकिन अगर गलती से पैर रख दिया या छेड़ दिया तो काटने में देर नहीं करती। इसके जहर से तेज दर्द, उल्टी और बुखार हो सकता है।
5. रेडबैक स्पाइडर
ये मकड़ी अक्सर इंसानों के घर के कोनों में रहती है। शिकार को पकड़कर उसे रेशम में लपेटती है, कई बार काटती है और फिर खून चूस लेती है। इंसान को काटने पर इसके जहर से काफी दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है।
6. ब्लैक विडो स्पाइडर
ब्लैक विडो का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं। इसकी खास पहचान है – चमकदार काले शरीर पर लाल निशान। ये जरूरत पड़ने पर ही काटती है, लेकिन बुजुर्ग और बच्चों के लिए इसका जहर बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।
7. व्हाइट टेल स्पाइडर
ये दूसरी मकड़ियों को खाकर अपना पेट भरती है। कपड़ों और जूतों में छिपने की आदत के कारण ये अक्सर इंसानों के संपर्क में आ जाती है। इसके काटने से बेचैनी, उल्टी और तेज सिरदर्द हो सकता है।
8. ब्राउन विडो स्पाइडर
ब्लैक विडो की ‘कम जहरीली’ रिश्तेदार। इसे पैरों और पेट पर बने चमकीले निशानों से पहचाना जा सकता है। इंसानों में इसके काटने से हल्का दर्द, सूजन और कभी-कभी उल्टी हो सकती है।
9. लाइकोसा टैरंटुला (वुल्फ स्पाइडर)
दक्षिणी यूरोप में पाई जाने वाली ये बड़ी और डरावनी दिखने वाली मकड़ी रात में शिकार करती है। इंसानों को बहुत कम काटती है और इसका जहर हमारे लिए बहुत खतरनाक नहीं, लेकिन फिर भी दर्द और सूजन पैदा कर सकता है।
10. माउस स्पाइडर
नाम से लगता है जैसे ये चूहे खाती होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। ये जमीन में बिल बनाकर रहती है। आमतौर पर आक्रामक नहीं होती, लेकिन काटने पर सिरदर्द और असहजता पैदा कर सकती है।
सावधानी ही सुरक्षा है
ज्यादातर मकड़ियां इंसानों पर बिना वजह अटैक नहीं करतीं। वे तभी काटती हैं जब उन्हें खतरा महसूस हो। अगर कभी किसी मकड़ी के काटने का शक हो, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। समय पर इलाज से जान बच सकती है।
Also read :-“कल्पा: हिमाचल की भीड़ से दूर छुपा हुआ स्वर्ग”
Google DeepMind ने लॉन्च किया Genie 3, अब AI बना सकेगा आपके लिए एक पूरी 3D दुनिया
“700 रुपये में एडल्ट वीडियो! Elon Musk के AI Grok Imagine का Spicy Mode मचाएगा बवाल”