जेब में कम पैसे? घूम आइए भारत का 'मिनी स्विट्ज़रलैंड', तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान!
खज्जियार हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की खूबसूरत घाटी है, जिसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है।
1992 में स्विस चांसलर विली ब्लेजर ने खज्जियार की खूबसूरती देखकर इसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ का नाम दिया था।
यह जगह करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर घने देवदार के जंगलों के बीच बसी हुई है।
झील के पास स्थित 12वीं सदी का खज्जियार नाग मंदिर धार्मिक महत्व रखता है।
यहां पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और ट्रैकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है।
सर्दियों में यहां बर्फबारी का नजारा स्विट्जरलैंड की याद दिला देता है।
सबसे नजदीकी एयरपोर्ट धर्मशाला का गग्गल (122 किमी) और रेल स्टेशन पठानकोट (118 किमी) है।
बजट ट्रिप चाहने वालों के लिए खज्जियार, प्रकृति और शांति का बेहतरीन संगम है।
स्विट्जरलैंड जैसा नजारा बिना विदेश जाए, खज्जियार में आपके इंतज़ार में है।
दुनिया का वो देश जिसकी नहीं है कोई राजधानी - Newsroomtheory