नींबू के अलावा क्या खाएं? इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीज़ें
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नींबू अच्छा विकल्प है, लेकिन इसके साथ ही हमारी रसोई में कई और पौष्टिक चीजें भी हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती हैं।
मजबूत पाचन तंत्र से ही आधे से ज्यादा इम्यूनिटी आती है, इसलिए आंतों को हेल्दी रखें।
दही (Probiotics) – पाचन तंत्र मजबूत करें और आंतों की इम्यूनिटी बढ़ाएं।
लहसुन – प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल गुण संक्रमण से बचाते हैं।
अदरक – सूजन कम करे और शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार।
हल्दी – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं।
पालक – आयरन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, इम्यून कोशिकाओं के लिए जरूरी।
बादाम – विटामिन ई का अच्छा स्रोत, शरीर की सुरक्षा कवच को मजबूत करता है।
सूरजमुखी के बीज – हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से इम्यूनिटी को बढ़ावा देते हैं।